कर्णप्रयाग। बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं दो दिन से ठप होने से सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभागों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में संचालित ऑन लाइन कार्य प्रभावित हो गए हैं। महेश खंडूड़ी, हरीश सती, राजा चौहान, विक्रम पंवार आदि ने बताया कि एक ओर केंद्र व राज्य सरकार डिजीटल इंडिया के दावे कर रही है। वहीं आए दिन बीएसएनएल की दूर संचार सेवाएं ठप होने से लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द बीएसएनएल सेवाओं को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। बीएसएनएल के एसडीओ आरएन यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से ब्रॉडबैंड सेवाएं अवरुद्ध हो रही हैं, लेकिन तकनीकी कमियों को सही कर जल्द ब्राडबैंड सेवाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।