गोपेश्वर। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह बुधवार (आज) बदरीनाथ धाम में विभागीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने चिकित्सा, लोनिवि, वन, ऊर्जा, जल संस्थान, जल निगम, गंगा निर्माण इकाई, सिंचाई, उरेड़ा, पर्यटन, बीकेटीसी, एकीकृत आजीविका सहयोग, खाद्यान्न, नगर पंचायत और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।