गौचर। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकानों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और एक्सपायरी सामग्री को नष्ट करने की सलाह दी। जिला अभिहित अधिकारी अनुज थपलियाल ने कहा कि व्यापारी खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत ही कार्य करें। उन्होंने खाद्य सुुुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करने, बिना बिल की सामग्री क्रय-विक्रय करने, मीट कारोबारियों के बिना वधशाला (स्लाटर हाउस) के दुकान संचालित करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्थानों पर विभाग की ओर से नियमित छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से विभाग को सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर वीर सिंह गुनसोला, शरत पंवार, धूम सिंह चौहान, भरत सिंह चौधरी, सूरज भंडारी, सुरेश पाल, अरूण पाल, बरूण पाल, इलियास, पप्पू पाल आदि मौजूद थे।