फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। अखिल भारतीय समानता मंच चमोली की सुभाषनगर में हुई बैठक में मंच ने एससी-एसटी एक्ट का विरोध किया। मुख्य वक्ता जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट इस समाज में जातिवाद की खाई को और गहरा कर रहा है। इसके तहत झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो सवर्ण समाज के लोगों के प्रति गहरी साजिश है। मंच की अध्यक्ष चंद्रकला बिष्ट ने कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार एक्ट को शिथिल नहीं करती तब तक सवर्ण समाज विभिन्न मंचों पर इसका विरोध करता रहेगा। नगर में एक्ट के विरोध में विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर तारेंद्र गड़िया, ललित बिष्ट, गीता बिष्ट, विजया कंडारी, दीवान सिंह बिष्ट, एचपी ममगाईं, दिनेश सती, अनूप खंडूड़ी, डीएस नेगी और मनबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें