कर्णप्रयाग। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर डिम्मर सिमली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दो दिवसीय भविष्यकालीन कार्यकर्ता वर्ग ध्वज वंदन कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संघ के सह प्रांतीय प्रचारक देवेंद्र और विभाग संघ चालक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य कार्यकर्ताओं को नए भारत के निर्माण के प्रति सजग रहना है। इस मौके पर जिला कार्य वाहक मुकेश, सह जिला कार्य वाहक विष्णु दत्त भट्ट, जिला बौद्विक प्रमुख राम प्रसाद मैठाणी, राकेश रतूड़ी, महेंद्र कंडारी, सुरेंद्र, दीपक मौजूद थे।