गोपेश्वर। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम में अचानक दोपहर बाद मौसम बदला। धाम की चोटियों पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भी हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। तुंगनाथ, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। मंडल घाटी के कांचुलाखर्क और तुंगनाथ क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक जोरदार बारिश हुई। ब्यूरो