कर्णप्रयाग। सिमली बाजार में शराबियों के हुड़दंग से लोग परेशान हैं। दयाल सिंह, महेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद डिमरी आदि ने बताया कि सिमली बाजार में पुलिस चौकी होने के बावजूद शाम होते ही शराबियों का हुड़दंग शुरू हो जाता है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से शराबियों के हुड़दंग से निजात दिलाने की मांग की। एसआई विजय प्रकाश ने बताया कि सिमली में पुलिस गश्त बढ़ा कर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।