गोपेश्वर। घिंघराण क्षेत्र के कौंज गांव में घास लेने गई एक महिला की चट्टान से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई।
कौंज गांव के महेशा लाल की पत्नी रुक्मणी देवी (40) बृहस्पतिवार सुबह दस बजे अपनी बेटी के साथ गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गैरार तोक में चट्टान पर घास लेने गई थी। अचानक चट्टान से पैर फिसलने के कारण वह दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घास लेने गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण ताजवर सिंह भंडारी ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। रुक्मणी का पति महेशा जोशीमठ के डुमक गांव में मजदूरी करता है। घटना की खबर सुनते ही वह काम छोड़कर घर लौट आया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।