फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार के सदस्यों ने नगर में निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर में जन-जागरूकता रैली निकाली। गायत्री परिवार की महिलाओं ने नशे में युवा सड़ रहा है, कहां वह युवा बढ़ रहा है..., नशे के जो आदी हैं, जीवन भर उनकी बर्बादी है... के नारों के साथ लोगों से नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। इसके बाद गांधी आश्रम में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर गांधी आश्रम के मंत्री माधव सुयाल, कृष्णा सेमवाल, दीपा रौथाण, इंदु पंवार, सुनीता पंवार, नारायण सिंह चौधरी, अर्जुन नेगी और सुनील पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें