फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदा शिव रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग की बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सदा शिव रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग की ओर से 21 अक्तूबर से मुख्य बाजार में रामलीला मंचन का आयोजन होगा। यहां आयोजित बैठक में रामलीला को भव्य मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कांति प्रसाद डिमरी को अध्यक्ष, विनोद पुरोहित उपाध्यक्ष, अतुल खंडूड़ी सचिव बनाया गया। भानू लूथरा और प्रफुल्ल थपलियाल को सह सचिव, संजय अरोड़ा कोषाध्यक्ष तथा सरदार संत सिंह, राम प्रसाद पुरोहित, राकेश कुमार डिमरी और मुमताज खां को संरक्षक मनोनीत किया गया। रामलीला कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी ने कहा कि नगर में 44 वर्षों से अनवरत रूप से संचालित रामलीला मंचन सभी धर्मों के लोगों के आपसी समन्वय से आयोजित की जाती है। उन्होंने सभी से रामलीला मंचन को भव्य स्वरूप देने के लिए सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रताप लूथरा, दिनेश चंद्र मैखुरी और अनिल डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें