थराली। स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न होने पर ग्वालदम के व्यापारियों ने नाराजगी जताई। ग्वालदम व्यापार मंडल की बैठक में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न हो पाने पर रोष जताया गया। व्यापारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग के लिए चमोली की पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि यदि जल्द आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चमोली जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रसाद सेमवाल, जिला संगठन मंत्री कुलदीप सिंह वर्मा, पोखरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिगपाल सिंह, ग्वालदम व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल नेगी और गुलाब रावत आदि उपस्थित थे।