फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संवर्द्वन पर्यटन एवं विकास मेला नंदासैंण की बैठक आयोजित हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेला नंदासैंण की बैठक में मेले को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की गई। बताया गया कि मेला 9 से 12 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन करते हुए विनोद नेगी को दूसरी बार मेला कमेटी का अध्यक्ष और हरेंद्र चौधरी को सचिव मनोनीत किया गया। गबर सिंह रावत, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, लक्ष्मी रावत को उपाध्यक्ष, मोहन सिंह भंडारी को सहसचिव, केदार नैथानी कोषाध्यक्ष, विक्रम चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही भुवन नौटियाल, कल्याण सिंह रावत और भगत सिंह नेगी को संरक्षक बनाया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेगा। इस मौके पर नारायण सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी, योगिता बिजल्वाण, त्रिलोक सिंह खत्री, भरत रावत और बीरेंद्र प्रभु आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें