फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। गांधी जयंती पर निजमूला घाटी के गाड़ी गांव में पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गाड़ी गांव से हाईस्कूल गाड़ी तक की गई। इस दौरान हाईस्कूल गाड़ी में एक समारोह भी आयोजित किया गया। चंडी प्रसाद भट्ट ने आम लोगों से महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। भोटिया जनजाति की महिलाओं ने तकली से ऊन भी काती। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास संस्था की ओर से गांव में सफाई अभियान भी चलाया गया। स्वच्छता के लिए महिला मंगल दल गाड़ी और ऊन कताई-बुनाई के लिए ममंद बिरही को 15-1500 रुपये के चेक भी दिए गए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, सुरेंद्र लिंगवाल, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, प्रधानाचार्य रेखा पाल, लक्ष्मण बिष्ट, शिक्षक विनोद चंद्र, रघुवीर बर्तवाल, नंदन सिंह, सुनीता, जानकी, लक्ष्मण सिंह और मंगला कोठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें