घाट। अंश नाट्य कला मंच समिति की ओर से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए ब्लाक सभागार में एक ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अंश नाट्य कला मंच की उपाध्यक्ष और लोक कलाकार मीना खत्री के नेतृत्व में ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों के स्वर और नृत्य का आंकलन किया गया। मीना खत्री ने बताया कि ऑडिशन का उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और गढ़वाली संस्कृति का संरक्षण करना है। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अनिल कठैत, वीरेंद्र नेगी, धीरज सिंह, विक्रम सिंह, सुखवीर रौतेला, शिव सिंह और कुंदन आदि मौजूद थे।