एनएसएस स्वयंसेवियों ने बताया रक्तदान का महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विकासनगर। विश्व रक्तदान दिवस पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने सोमवार को कॉलेज परिसर और लखवाड़ कॉलोनी में रैली निकाल लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया। स्वयंसेवियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्तदान से दो लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से जहां दूसरे व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। वहीं रक्तदान करने से कई तरह की बीमारियां भी समाप्त हो जाती हैं। इस मौके पर अभिषेक, सजल, निशा, शिवानी, मनीष, श्वेता, एश्वर्य आदि मौजूद रहे।