गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर स्थायी संघर्ष समिति दो अक्तूबर को विशाल जनसभा का आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि सभा में राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के अलावा गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्च माह में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर सरकार ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।