लोकभाषा गढ़वाली कवि सम्मेलन कल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। गढ़वाल महासभा की ओर से लोकभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार को रायवाला में होगा। महासभा की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र नौटियाल ने बताया कि कवि सम्मेलन रायवाला स्थित संपत्ति देवी पब्लिक स्कूल में शाम चार बजे से आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में देहरादून से वरिष्ठ साहित्यकार शांति प्रकाश जिज्ञासु, बीना कंडारी, दीपक कैंतुरा, श्रीनगर से संदीप रावत, ऋषिकेश से धनेश कोठारी, सतेंद्र चौहान सोशल, नरेंद्र रयाल, गायक धूम सिंह रावत व साहित्यकार शिरकत करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। संपत्ति देवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सरस्वती चमोली ने कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय लोगों से पहुंचने की अपील की है। बैठक में रवि कुकरेती, तरुण जोशी, मनमोहन नेगी, आशीष प्रसाद, दीपक चौहान, सतीश रावत, कैलाश, हर्षमणी, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।