फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में भारत बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में भारत बंद आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। ऋषिकेश डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में केंद्र सरकार के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में शु्क्रवार को प्रस्तावित भारत बंद की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन नारंग ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे व्यापारी देहरादून रोड तिराहे पर एकत्रित होकर अलग-अलग टोलियां बनाकर शहर में निकलेंगे और व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करेंगे। दोपहर 12 बजे पदाधिकारी व व्यापारी उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कोहली, नगर महामंत्री अरविंद किंगर, रविंद्र गुप्ता, मनीष गोगिया, सुरेश सूरी, सागर ग्रोवर, अनुज जैन, सुरेश गांधी, नरेश अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा, विनोद मेंदीरत्ता, लोकेश गोगिया, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश चिचरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें