फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई पँ दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर/नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। गौचर में भाजपा के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, नवीन टाकुली, रणवीर चौधरी, मनीष चौहान, सुनील शैली आदि मौजूद थे। वहीं नारायणबगड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, हरि सिंह नेगी, दिग्पाल बुटोला, त्रिलोक सिंह रावत और मनमोहन सिनवाल आदि मौजूद थे। जबकि कर्णप्रयाग में दीन दयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें