श्रीनगर। शहर क्षेत्र में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन गणेश मूर्ति के विसर्जन के साथ हुआ। गणेश मंदिर परिसर में 11 दिनों से नृसिंह पुराण का आयोजन किया जा रहा था। रविवार देर शाम श्रद्धालुओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर गणेश मूर्ति की शोभायात्रा निकाली। बीते 13 सितंबर को गणेश मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में कथा का आयोजन शुरू किया गया था। अलकनंदा किनारे स्थित अल्केश्वर घाट पर मूर्ति विसर्जित की गई।