फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सीटू संगठन की संयुक्त बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। रामलीला मैदान में सीटू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 18000 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। अधिवक्ता राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है, जिससे आम जन मानस के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष जानकी रावत ने कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये की वृद्धि करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केरल बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने के लिए धनराशि एकत्र करने की अपील की। इस दौरान गैरसैंण ब्लॉक को तीन भागों में बांट कर वहां पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। गैरसैंण नगर से जानकी रावत को अध्यक्ष, सुनीता रावत सचिव, पप्पी देवी कोषाध्यक्ष और खंसर क्षेत्र से सुशीला देवी को अध्यक्ष, रीना देवी सचिव, अनीता देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, अंजना रावत, गोबिंदी देवी, अनीता, पुष्पा, गुड्डी और मंजू देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें