गौचर। हवाई पट्टी के कालिंका मंदिर में शनिवार सुबह आठ बजे अचानक आग लग गई। आग का धुआं और लपटें देख मंदिर से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची ब्रिगेड और पुलिस के जवानों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से मंदिर के भीतर रखे आभूषण, चुनरियां, हवन सामग्री के साथ ही छत्र भी आग में जल गए। देवी की मूर्ति सुरक्षित है। पुलिस चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि आशंका है कि मंदिर में दीये की लौ से चुनरी ने आग पकड़ ली थी जिससे यह हादसा हुआ।