फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारंगी गांव के आपदा प्रभावितों ने उठाई पुनर्वास की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लॉक के आपदा प्रभावित नारंगी गांव के ग्रामीणों ने पुनर्वास की मांग उठाई। डीएम स्वाती एस भदौरिया को सौंपे ज्ञापन में आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि गांव के शीर्ष भाग से भूस्खलन हो रहा है। छह सितंबर को क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से अभी भी रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है, जिससे ग्रामीण हल्की बारिश होने पर भी घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले रहे हैं। ग्राम प्रधान दलवीर सिंह, जगदीश लाल, मीना देवी, प्रेम लाल और मंशाराम ने कहा कि गांव में 13 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन से कई नाली कृषि भूमि, पैदल रास्ता और पेयजल लाइन भी नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम से पुनर्वास की मांग उठाई है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग की टीम को गांव में भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें