फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिन से बंद है बेराधार मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। हाटकल्याणी से अटठू और बेराधार गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग 28 दिनों से बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को आठ से दस किमी तक पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। बेराधार के चंद्र सिंह का कहना है कि हाटकल्याणी-बेराधार मोटर मार्ग से अट्ठू और बेराधार के ग्रामीण आवागमन करते हैं, लेकिन 22 अगस्त को बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आ गया था। यही नहीं पुश्ते और स्क्रबर भी क्षतिग्रस्त हो गए। तब से विभाग सड़क को यातायात के लिए नहीं खोल पाया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क खोलने की मांग की। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि बेराधार सड़क को दो तीन दिनों में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें