फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका के रविग्राम वार्ड की महिलाओं ने वार्ड में जगह-जगह हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। महिलाओं ने इस संबंध में एसडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। विमला देवी, गौरा देवी, लीला देवी, कुसुमलता भुजवाण, भुवनेश्वरी, माहेश्वरी, कमला, पूनम और सुनीता ने कहा कि प्रशासन से समय-समय पर मौखिक रूप से अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई, लेकिन दिन-प्रतिदिन यहां अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने वार्ड के सीमांकन की मांग भी उठाई। एसडीएम ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें