फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने सुनीं ऑल वेदर प्रभावितों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एडीएम मोहन सिंह वर्नियां ने ऑल वेदर रोड परियोजना के प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। तहसील कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावितों ने बताया कि परियोजना के तहत केवल अधिग्रहीत होने वाले मकान का मुआवजा दिया जा रहा है। ऐसे में आधे अधिग्रहीत होने वाले मकान स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावितों ने कहा कि तहसील में कई मकान ऐसे में हैं जो परियोजना के तहत आधे टूट रहे हैं। ऐसे में आधे मकान का ही मुआवजा बनाया गया है, जबकि पहाड़ की ढालदार भूमि और पठाल व लकड़ी के मकान आधे क्षतिग्रस्त होने पर रहने लायक नहीं बचते। प्रभावित को पूरा मकान छोड़ना पड़ रहा है। इस पर एडीएम मोहन सिंह वर्नियां ने प्रभावितों को उचित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम जीआर बिनवाल, प्रभावित मुकेश डिमरी, सतीश डिमरी और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें