गैरसैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। योजना का शुभारंभ करते हुए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. मणिभूषण पंत ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ राज्य के निर्धन और आर्थिक आधार पर चिह्नित परिवारों को मिलेगा। सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर योजना के तहत विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार मिलेगा। इसके लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती कर दी गई है और जिले एवं ब्लॉक स्तर पर शिकायत निवारण समितियों का गठन कर दिया गया है। इस दौरान ब्लॉक के चिह्नित पांच लाभार्थियों खिमुली देवी, भागा देवी, बसंती देवी, तुलसी देवी और संजय दत्त को आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए गए। मनोज खंडूड़ी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, फॉर्मासिस्ट रघुवीर सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह फनियाल, बीएस पंवार और पुरुषोत्तम असनोड़ा आदि मौजूद थे।