गोपेश्वर। नगर के मुख्य तिराहे पर चल रहे गणेश उत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन आचार्य ब्राह्मणों द्वारा भगवान गणेश की संकल्प पूजा और कीर्तन-भजन का आयोजन किया जा रहा है। गणेश भक्तों द्वारा मेरे घर में पधारो गजानन जी.., मूसे की सवारी गणेश जी की शोभा.., गणपति बप्पा मोरिया जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर उम्मीदें ग्रुप के अध्यक्ष मनोज बिष्ट, संयोजक मनोज तिवारी, मनोज जुयाल, चंद्रकला बिष्ट, लक्ष्मी, अनीता डिमरी, अनूप रावत आदि मौजूद थे। वहीं, पीस पब्लिक स्कूल के समीप प्राचीन गणेश मंदिर में भी गणेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।