फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित मंत्री जेटली का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कारोबारी विजय माल्या के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार की मिली भगत से ही वह देश छोड़ने में कामयाब हुआ। युवा कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य तिराहे पर वित्त मंत्री का पुतला फूंका। योगेंद्र सिंह ने कहा कि विजय माल्या मामले में अब सरकार को अपना पक्ष देश के सामने रखना चाहिए। इस मौके पर प्रमोद बिष्ट, संदीप नेगी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, देवेंद्र सिंह, नीरज परमार, आशुतोष रावत, प्रकाश भंडारी और इंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें