फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली-छिनका सड़क पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शनिवार को चमोली-छिनका मोटर मार्ग पर चमोली से करीब दो किमी की दूरी पर धीरेंद्र सिंह (23) पुत्र गोविंद सिंह निवासी देवर-खडोरा (चमोली) को लोगों ने सड़क किनारे गिरा देखा। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली चमोली को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। पास से ही जहर की शीशी भी बरामद हुई। इसके चलते पुलिस प्रथम दृष्टा जहर खाने को युवक की मौत का कारण मान रही है। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें