फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान से गिरने से महिला की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। तहसील के सूना गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में एक महिला खाई में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूना गांव रमेश देवराड़ी, राजेंद्र प्रसाद देवराड़ी और राधा बल्लभ देवराड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार को तुलसी देवी (40) पत्नी जगदीश जोशी गांव की महिलाओं के साथ समीपवर्ती जंगल में चारा लेने के लिए गई थीं। इसी बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। पत्थर से बचने के प्रयास में महिला चट्टान से असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और राजस्व उप निरीक्षक को दी। राजस्व उपनिरीक्षक थराली चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें