फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में ढाई घंटे बाधित रहा बदीरनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब ढाई घंटे बंद रहा। ऐसे में तीर्थयात्रियों को वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सोमवार सुबह पांच बजे अचानक चट्टान से मलबा और बोल्डर छिटक कर हाईवे पर आ गए और हाईवे बंद हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस ने बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया गया। मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी ने सुबह करीब साढ़े सात बजे हाईवे सुचारु कर दिया। हाईवे खुला तो 322 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए, जबकि 620 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को रवाना हुए। लामबगड़ में बिना बारिश के भी चट्टान से बोल्डर और मलबा हाईवे पर छिटक रहे हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही में भी खतरा बना है। वहीं, क्षेत्रपाल में भी पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहा है। यहां वाहनों की आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें