फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल में कार्यरत उपनल कर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संयुक्त अस्पताल में कार्यरत उपनल कर्मियों ने दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। सात माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शासन से उपनल कर्मियों के लिए बजट उपलब्ध न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उपनलकर्मी देव सिंह, विपिन चमोली ने कहा कि उन्हें पिछले 7 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि वेतन के संबंध में अस्पताल प्रशासन सहित शासन से भी कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अब 30 सितंबर तक प्रत्येक दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि अगर फिर भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं संयुक्त अस्पताल के सीएमएसस डा. एसएस चौहान ने कहा कि उपनल कर्मियों के वेतन के लिए शासन से ही धनराशि नहीं मिल पाई है। बजट मिलते ही इन कर्मियों को वेतन दे दिया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में धीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, हरीश रुडोला, सर्वेश्वरी, लक्ष्मी देवी व यशोदा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें