ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद सिंह पंवार के समर्थन में उनके समर्थकों ने रविवार को देर शाम नगर क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला। पीजी ऑटोनामस कॉलेज के समीप हरिद्वार हाईवे से शुरू हुए जुलूस में छात्र व समर्थक डीजे की धुन पर नाचते झूमते हुए पूरे शहर में निकले। इस दौरान कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। एनएसयूआई के सौरभ वर्मा ने बताया कि शनिवार को चुनाव परिणाम संगठन के पक्ष में आने के बाद से ही छात्रों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। बताया कि वह चुनाव परिणाम की घोषणा विलंब से होने के कारण बीते दिवस विजय जुलूस नहीं निकाल पाए थे, लिहाजा इसके लिए रविवार का दिन चुना गया। इस दौरान जुलूस में एनएसयूआई के शिवम भारद्वाज, शांति प्रसाद थपलियाल, ललित कुमार सक्सेना, अक्षय मल्होत्रा आदि मौजूद थे।