फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरा होते हुए सूना पहुंची नंदा की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। कैलाश यात्रा पर निकली हिमालय की ईष्ट देवी मां नंदा रविवार शाम को थराली के सूना गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने मां नंदा का जागरों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया। इसके बाद देर रात तक नंदा के साथ देवताओं की पूजा अर्चना होती रही। बधाण की ईष्ट देवी नंदा की लोकजात सदियों से हर वर्ष आयोजित होती है। इस बार देवी की डोली 30 अगस्त को घाट के कुरूड़ से रवाना हुई, जो शनिवार शाम को सोल पट्टी के डुंग्री गांव पहुंची। रविवार को देवी को अगले पड़ाव को विदा करने से पूर्व ग्रामीणों ने देवी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस दौरान कई देवताओं के पश्वा अवतरित हुए और देव नृत्य का आयोजन किया। धियाणियों और महिलाओं ने देवी को आभूषण, चुनरी, श्रृंगार सामग्री के अलावा नए अनाज का भोग लगाया। इसके बाद देवी की यात्रा दोपहर में केरा गांव पहुंची। केरा गांव के बाद रविवार देर शाम देवी की यात्रा सूना गांव पहुंची। 16 सितंबर को देवी की यात्रा वेदनी कुंड पहुंचेगी। यहां पूजा अर्चना के बाद देवी की यात्रा विभिन्न पड़ावों के लिए वापसी करेगी। 23 सितंबर को नंदा की डोली थराली के देवराड़ा मंदिर पहुंचेगी। सूना में पूजा अर्चना के दौरान ग्राम प्रधान बिमला देवी, भवानी दत्त देवराड़ी, राकेश देवराड़ी, नरेश देवराड़ी, नित्यांनद व राकेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें