फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस प्रियंका को गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस प्रियंका को गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। मिस साइनिंग स्टार प्रतियोगिता में प्रथम रनअप रही प्रियंका राणा को गढ़वाल महासभा की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। गढ़वाल महासभा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने प्रियंका को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि मूलरूप से यमकेश्वर ब्लॉक के भादसी नीलकंठ निवासी प्रियंका राणा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में राज्य का गौरव बढ़ाया है। प्रियंका ने बताया कि आठ से 12 सितंबर तक एमएल फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इंडियन फिल्म टेलीविजन एंड इंस्टीट्यूट फिल्मी सिटी परतापुर में आयोजित होने वाली इंडिया बेस्ट मंच टीवी शो मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में खिताब जीतना ही लक्ष्य है। इसके लिए उसे सोशल साइट पर उनके पेज पर दिए गए लिंक पर लोगों के सहयोग से अधिकाधिक वोटिंग की आवश्यकता है। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, गीता राणा, देवेंद्र राणा, धूम सिंह रावत, कमल सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह, मनोज नेगी, आशुतोष कुड़ियाल, दीपिका पंत, टीकाराम देवरानी, कृति चावला, मनोज नौटियाल, रमेश लिंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें