फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपश्वर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाम छह बजे मुख्य बाजार से लेकर पोस्टऑफिस तक जुलूस निकाला। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, यूथ अध्यक्ष संदीप भंडारी, तेजवीर कंडेरी, संदीप नेगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान, हरेंद्र सिंह राणा, दर्शन रावत, महावीर नेगी, प्रमोद बिष्ट, देवेंद्र फर्स्वाण, वाईएस बर्तवाल, सुरेश डिमरी, गोपाल रावत, वीरेंद्र बर्तवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें