आदिबदरी। सितंबर माह शुरू होते ही आदिबदरी नाथ मंदिर समूह में दर्शनों के लिए यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मंदिर में चेन्नई का 35 तीर्थयात्रियों का दल पहुंचा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। दल के प्रमुख जी. गोपालन ने कहा कि वे हर वर्ष उत्तराखंड में तीर्थयात्रा पर आते हैं। प्रथम बार आदिबदरी नाथ जी के दर्शन कर यहां पूजा की।