फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने किया राहगीरों पर झपट्टा मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बुघाणी मोटर मार्ग पर खोला गांव के समीप गुलदार ने बाइक व स्कूटर सवार युवकों पर झपट्टा मारा, जिससे युवक घायल हो गए। खोला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने स्कूटर से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। गांव के समीप ही बुघाणी मोटर मार्ग पर गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे वह स्कूटर सहित गिर पड़े। हालांकि गुलदार उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया, लेकिन स्कूटर से गिरने से वह चोटिल हो गए। मनोज ने बताया कि उनके पीछे आ रहे बाइक सवार पर भी गुलदार ने झपट्टा मारा। वहीं नागदेव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी क्षेत्र में संबंधित फारेस्टर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें