फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में अध्ययनरत छात्रों ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को संस्थान परिसर से आयोजित रैली संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का संदेश देते हुए बाह बाजार, बस अड्डा, शांति बाजार व नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई संगम स्थल पहुंची। जहां पर रैली का समापन किया गया। इस मौके पर संस्कृत भाषा पर परिसर में अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईा। रैली में प्राचार्य प्रो.केबी सुब्बरायुडु, डा. अरविंद गौर, डा. वीरेंद्र बर्त्वाल, डा. सुरेश शर्मा, डा. दिनेशचंद्र पांडे, श्रीओम शर्मा, पंकज कोटियाल, विजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें