फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन लाल शाह बने मूल निवासी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मूल निवासी संघ की बैठक में इरशाद हुसैन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करते हुए मोहन लाल शाह को अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति करने की मांग की गई। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग का समाज में शोषण बंद किए जाने की मांग की गई। बैठक में भारत सरकार से पदोन्नति में आरक्षण के लिए विधेयक लाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिपाल सोनियाल को ब्लाक कार्यकारिणी का सचिव, सुशीला भारती को महिला उपाध्यक्ष, रामदयाल और अरविंद टम्टा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मूल निवासी संघ की प्रदेश अध्यक्ष आशा टम्टा, बिमला कोहली, सच्चिदानंद पाटिल व महिपाल स्नेही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें