फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम ने मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/ देवप्रयाग। मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्र-छत्राओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। इस मौके पर भजन, कीर्तन
विज्ञापन

के आयोजन के साथ ही राधा व कृष्ण की लीलाओं का शानदार मंचन किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिषेक नेगी ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को गीता के उपदेश के साथ ही श्रीकृष्ण के परोपकारों के बारे में बताया। संस्थान के निदेशक जतिंद्र धीर ने कहा कि हमें श्रीकृष्ण के जीवन, त्याग, समर्पण व परोपकार से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की ओर से मधुवन में कन्हैया भजनों की प्रस्तुति के साथ ही कृष्ण की रास लीलाओं का मंचन किया गया। साथ ही राधा-कृष्ण पर फूलों की बरसा की गई। इस मौके पर राकेश मोहन घिल्डियाल, पूजा भट्ट, किरन नौटियाल, सुमन राणा, ऊषा देवी, रमेश नेगी, सौरव अग्रवाल, अभिषेक बिष्ट, ऋषभ शुक्ला, पूजा नेगी, प्रियंका बुटोला आदि मौजूद थे। देवप्रयाग में भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रीकोट में आइरिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कृष्ण जन्म की झांकी निकाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें