श्रीनगर। उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच और साथियां प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भजन एलबम ‘अच्युतम केशवम’ का विमोचन हुआ। एलबम में मेरठ निवासी अनुष्का शर्मा ने स्वर दिए हैं। शुक्रवार देर शाम मुख्य अतिथि गिरीश पैन्यूली ने सीडी का विमोचन किया। कला मंच के निदेशक राकेश रतूड़ी ने बताया कि इसी कड़ी में 10 भजनों का विमोचन किया जाएगा, जो युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की ओर अग्रसर करेगा। संचालन जगदीश बेनवाल ने किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, आचार्य भाष्कर अंथवाल, लक्ष्मी अंथवाल, इस्लाम अहमद, कुलदीप सिंह व शकुंतला भंडारी आदि मौजूद थे।