स्कूली बच्चे बनाएंगे राधा कृष्ण की झांकियां
डोईवाला। संस्कार भारती डोईवाला की ओर से श्री हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला में एक सितंबर शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसमें स्कूली बच्चे राधा कृष्ण पर आधारित झांकियां तैयार करेंगे। संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।