गैरसैंण। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए ब्लाक सभागार में भाजपा के बूथ महासंपर्क अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गढ़वाल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, राकेश डिमरी, दमयंती रतूड़ी, महेश चंद्र मिश्रा, रामचंद्र गौड़, पंकज डिमरी, गोवर्द्धन कैलखुरा, आनंद सिंह रावत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर, गांव-गांव जाकर जनता को पार्टी के जनहित के कार्यों से अवगत कराने पर बल दिया। कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि एक बूथ बीस यूथ के साथ ही बूथ पालक, बूथ संयोजक और बीएलए आदि जिम्मेदार कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। विस्तारक योजना के तहत प्रत्येक बूथ का सत्यापन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वीरेंद्र टम्टा, विनोद नेगी, विजय चमोला, समीर मिश्रा, अनुज डिमरी, खिलाप सिंह, पृथ्वी सिंह, कुुंवर सिंह, मनोरमा नैनवाल, जानकी रावत, दिनेश गौड़, मंगलनारायण सिंह और कस्तूरा देवी आदि मौजूद थे।