फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का बनाया पैदल पुल बहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से सोल पट्टी के ढाडरबगड़ में सेना की ओर से बनाया गया पैदल पुल गदेरे के उफान में बह गया। पुल बहने से रतगांव, उपरी चक, गूंठ, रणकोट और घुंघटी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन ठप हो गया है। सोल विकास समिति के अध्यक्ष हयात सिंह नेगी और बुरसोल के प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को बादल फटने से किचगाड़ में बना मोटर पुल बह गया था। तक ग्रामीणों के आवागमन के लिए सेना की ओर से 23 जुलाई को पैदल पुल बनाया गया था लेकिन बुग्यालों में तेज बारिश होने से मंगलवार रात को किचगाड़ गदेरा उफान पर आ गया और पैदल पुल बह गया। रतगांव के प्रधान सुजान सिंह ने बताया बारिश से कई काश्तकारों की कृषि भूमि भी बह गई है। राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि जल्द मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें