फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउट सोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। मोर्चे के मुख्य संयोजक मोहन जोशी और सह संयोजक प्रमोद भट्ट ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर चंद्रमोहन सिरसवाल, महेश, सुलप सिंह रावत, गबर सिंह, दिपांकर परमार, लक्ष्मी प्रसाद, योगेंद्र लिंगवाल, दीपेंद्र, प्रेमा रावत, रजनी डिमरी, विनोद मनूड़ी, मातबर बिष्ट, दिनेश लाल, प्रेम सिंह, विक्रम सिंह, मनोज रावत आदि मौजूद थे। पोखरी में भी कर्मचारियों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें