फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और कस्बों में वाहन चालक उड़ा रहे यातायात के नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन और बिना हेलमेट के सड़कों में दौड़ रहे बाइकर्स यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर में यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए वन वे ट्रैफिक और करोड़ों की लागत से बनी पार्किंगों में वाहनों को रखने की व्यवस्थाएं की हुई हैं, लेकिन कतिपय वाहन चालक वन वे ट्रैफिक के नियमों की अवहेलना करने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। मुख्य बाजार के मोटर पुल पर नो पार्किंग जोन में दिन भर वाहनों के खड़े रहने से आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उच्च न्यायालय की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। नगर क्षेत्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के सरपट दौड़ रहे बाइकर्स नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। कोतवाली कर्णप्रयाग के एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें