फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में ही ढह गई 15 मीटर सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन में ही ढह गई 15 मीटर सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरूवा के पास बनाई गई 15 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार 10 दिन में ही भरभरा कर ढह गई। इतने कम समय में सुरक्षा दीवार के ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें, इन दिनों कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सड़क पर सुरक्षा दीवार निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत 10 दिन पूर्व कोरूवा के पास 15 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया, लेकिन बीती रविवार रात भूस्लखन की जद में आकर यह दीवार ढह गई। ग्रामीण विरेंद्र सिंह, संतन सिंह, केशर सिंह तोमर, मोहन शर्मा, रणवीर चौहान आदि का कहना है कि निर्माण कार्य की मानिटरिंग के लिए मौके पर कोई भी विभागीय कर्मचारी मौजूद नहीं होता है। इसी का ठेकेदार भरपूर फायदा उठा रहे हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा। इसके चलते निर्माण कार्य धराशायी हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि 10 दिन में ही दीवार का ढह जाना गंभीर विषय है। मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। ठेकेदार को दोबारा से दीवार बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से को समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें