शरादेवप्रयाग। हिंडोलाखाल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देवप्रयाग-हिंडोलाखाल मोटर मार्ग पर एक कार से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध लंबे समय से अवैध शराब का धंधा करने की शिकायत है। थाना प्रभारी धीरजमणि बलूनी ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से पौड़ीखाल ले जाई जा रही थी। वाहन चालक सोहन सिंह पुंडीर निवासी ग्वालना (पौड़ीखाल) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। आरोपी पौड़ीखाल से नियमित रुप से चंडीगढ़ जाता है। वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर क्षेत्र में महंगे दाम में बेचने का काम कर रहा था। पुलिस टीम में एसआई मिथुन कुमार, कांस्टेबल सोनू कुमार व आशीष नाथ शामिल थे। ॉ